वाराणसी : हाईवे पर कार-बाइक में टक्कर, हादसे का बाद पलटी कार, बाइक सवार दंपती और बच्चा घायल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सुरही के समीप मंगलवार को कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दंपत्ति और उनका डेढ़ वर्षीय बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जबकि कार सवार लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। 

हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ, जब बाइक पर सवार परिवार किसी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और तीनों को चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

123

हादसे के तुरंत बाद सामने स्थित अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल दंपत्ति की पहचान शुभम कुमार (30) पुत्र गिरीश और उनकी पत्नी अंतिमा (27) निवासी गजापुर, बड़ागांव के रूप में हुई है। उनके डेढ़ वर्षीय बच्चे को भी हल्की चोटें आई हैं। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Share this story