वाराणसी : राफेल पर बयान से अजय राय के खिलाफ आक्रोश, पाकिस्तानी हीरो के नाम से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पोस्टर

वाराणसी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से पिछले दिनों राफेल को लेकर दिए गए बयान से आक्रोश है। लोगों ने पाकिस्तानी हीरो के नाम से अजय राय का पोस्टर हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान को अपमानजनक बताते हुए माफी मांगने की मांग की।
सुनील यादव ने कहा कि अजय राय ने कहा था कि राफेल को नीबू मिर्ची लगाकर रखा गया है। वह कब उतरेगा। इसको पाकिस्तानी मीडिया में दिखाया जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा कि मोदी की सरकार में विपक्ष के नेता उनका मजाक उड़ा रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया में इसे खूब चलाया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।
दरअसल, पिछले दिनों पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बयान दिया था। उन्होंने सरकार को घेरने की कोशिश की थी। उसी दौरान राफेल को लेकर बयान दिया था। पाकिस्तानी मीडिया में उनके बयान को दिखाए जाने से लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है।