वाराणसी : एक दिन पहले हटाए गए सीएमओ निलंबित, शासकीय कार्य में उदासीनता पर गिरी गाज 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सोमवार को पद से हटाए गए मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार को शासन ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। डॉ. मुकेश कुमार को निलंबित करने के साथ ही शासकीय कार्यों में लापरवाही समेत पांच आरोप लगाए गए हैं।

आरोप है कि वाराणसी में तैनाती के दौरान डॉ. मुकेश ने शासकीय कार्यों में लापरवाही बरती। शासन ने मिर्जापुर के संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एनपी सिंह को वाराणसी का नया सीएमओ नियुक्त किया है। उन्होंने मंगलवार को कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। 

डॉ. मुकेश कुमार को वाराणसी के सीएमओ पद से हटाकर उनके स्थान पर डॉ. एनपी सिंह को नया सीएमओ बनाया गया है।

Share this story