वाराणसी : चौबेपुर एसओ लाइनहाजिर, कैथी चौकी प्रभारी निलंबित, महिला अपराधों को गंभीरता से न लेने पर गिरी गाज
वाराणसी। महिला अपराधों को गंभीरता से न लेने पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने चौबेपुर एसओ उपनिरीक्षक इंद्रेश कुमार को लाइनहाजिर कर दिया। वहीं कैथी चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर ने महिला अपराधों की समीक्षा की। लापरवाही सामने आने के बाद दोनों उपनिरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस कमिश्नर ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वाराणसी कमिश्नरेट के दो निरीक्षकों का तबादला किया है। प्रभारी सम्मन सेल रहे निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा को प्रभारी निरीक्षक शिवपुर बनाया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक शिवपुर वीरेंद्र कुमार सोनकर को चौबेपुर थाने की कमान सौंपी गई है।
महिला अपराधों को लेकर शासन गंभीर है। शासन स्तर से इसकी लगातार मानीटरिंग की जा रही है। ऐसे में पुलिस आयुक्त ने समीक्षा में लापरवाही सामने आने के बाद चौबेपुर एसओ और चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की। इसके जरिये मातहतों के संदेश दिया कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जएगी।

