वाराणसी : हरहुआ में कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ स्थित काज़ीसराय इलाके में उत्कर्ष टावर के पास कट-आउट प्वाइंट पर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

L

दोनों बाइक सवारों की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार बाइक (UP 65 FC 5021) पर सवार दोनों युवकों के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। वहीं कार (UP 14 HT 6473) चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

L

पुलिस और एंबुलेंस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की।

कट-आउट प्वाइंट बना हादसे की वजह?
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कट-आउट प्वाइंट पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। तेज रफ्तार और अचानक मोड़ के कारण यहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

L

पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Share this story