वाराणसी : दुर्गाकुंड-मानस मंदिर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक फरार

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार भोर में एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्गाकुंड पुलिस चौकी के पास स्थित दुर्गाकुंड मंदिर और मानस मंदिर के समीप एक मारुति सुजुकी बलेनो (UP 65 FH 6853) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टकरा गई। इससे कार अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी एयरबैग खुल गए। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तड़के अचानक जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दुर्गाकुंड चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

123

मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक हिमांशु मिश्रा ने जब वाहन की जांच की तो कार के अंदर कोई व्यक्ति नहीं मिला। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान करने में जुटी है और उनसे संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि हादसे के कारणों और चालक की जानकारी मिल सके। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही फरार चालक का पता लगाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this story