वाराणसी : छिपकर रह रहा था जिलाबदर अपराधी, कैंट पुलिस ने पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर घोषित अभ्यस्त अपराधी को गिरफ्तार किया है। थाना कैण्ट पुलिस ने लुक-छिपकर शहर में रह रहे सोनू राजभर (27) को शुक्रवार रात दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सोनू राजभर पुत्र प्रेम राजभर, निवासी कुम्हारपुरा फुलवरिया, थाना कैण्ट, वाराणसी है। उसे न्यायालय अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट द्वारा वाद संख्या 47/2025 (सरकार बनाम सोनू राजभर) में धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत 7 जनवरी 2026 से तीन माह के लिए जिला बदर किया गया था। आदेश की तामील 9 जनवरी 2026 को विधिवत करा दी गई थी।

इसके बावजूद अभियुक्त जिलाबदर की अवधि में न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए अपने घर पर ही लुक-छिपकर रह रहा था। यह कृत्य धारा 3/10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत दंडनीय पाया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 20 फरवरी 2026 को रात 10:30 बजे कुम्हारपुरा फुलवरिया क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2018 में धारा 323, 504 और 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2022 में भी मारपीट और धमकी से संबंधित धाराओं में केस दर्ज है। वहीं वर्ष 2023 में धारा 308 सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया था। पुलिस के अनुसार वह क्षेत्र का अभ्यस्त अपराधी है और उसके खिलाफ कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, महिला उपनिरीक्षक दीक्षा पांडेय, उपनिरीक्षक शांतनु मिश्रा और कांस्टेबल अनुज कुशवाहा शामिल रहे।

Share this story