वाराणसी : पुलिस टीम पर दागी गोलियां, जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर को लगी गोली, पहले से दर्ज हैं आधा दर्जन मुकदमे
वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के विश्वसुंदरी पुल के पास गो-तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। शातिर गो-तस्कर और गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त ने पुलिस टीम पर लगातार फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तस्कर के पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गोवंश को मुक्त कराया।

एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पशुओं को लादकर एक कंटेनर हाईवे से बिहार की तरफ जाने का प्रयास कर रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक विश्वसुंदरी पुल से उतरकर नीचे आ गया और भागने लगा। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर लगातार फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि शातिर तस्कर की पहचान मोहम्मद एजाज निवासी मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है। वह एक शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से 6 मुकदमे पंजीकृत हैं। इनमें तीन गोवध अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे शामिल हैं। वहीं गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है।

