वाराणसी : अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बुलेट, युवक की मौत, चार दिन बाद होनी थी शादी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में शादी की तैयारियों में जुटे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रिंग रोड फेज-2 पर खेवसीपुर गांव के सामने हुई, जहां तेज रफ्तार बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

खेवसीपुर निवासी अंकित पांडेय (29) अपने मित्र हर्ष मिश्रा (30) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अंकित पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हर्ष मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि अंकित की शादी 20 अप्रैल को होने वाली थी। इस घटना के बाद परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

Share this story