वाराणसी : कुएं में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। हुकुलगंज क्षेत्र के पिपरहवा घाट निवासी 22 वर्षीय इरफान शाह पुत्र खुर्शीद शाह का शव बुधवार सुबह हुकुलगंज अहिराना के पास स्थित एक कुएं में फंदे से लटका मिला। कुएं में पानी लेने पहुंचे स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

123

इरफान तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई साहिल की उम्र करीब 20 वर्ष और सबसे छोटे भाई की उम्र 15 वर्ष है। उसकी शादी नवंबर 2024 में हुई थी। इरफान की करीब एक वर्षीय बेटी है। उसकी पत्नी गर्भवती हैं और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उन्हें मायके मुजफ्फरपुर, बिहार भेज दिया गया था। परिवार में तीन बहनें भी हैं, जिनमें दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटी बहन अविवाहित है।

123

परिजनों के अनुसार, इरफान गोदौलिया क्षेत्र में रात के समय बाटी-चोखा की दुकान लगाता था। वह भोर में करीब तीन से चार बजे घर लौटता था। दिन में वह रुपये देकर दुकान लगवाता था। उसके पिता मुंबई में बैग सिलाई का काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे तक इरफान घर पर था। इसके बाद वह घर से कब और किस परिस्थिति में निकला, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बुधवार सुबह कुएं में उसका शव मिलने के बाद घटना का पता चला।

सूचना पर पांडेयपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित कराए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BK Pathak
BK Pathak

21407 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story