वाराणसी : प्रशासन के खिलाफ नाविक लामबंद, गंगा में नौका संचालन बंद करने का ऐलान, पर्यटकों में मायूसी 

नले
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रशासन के खिलाफ काशी के नाविक लामबंद हो गए हैं। गंगा में नौका संचालन बंदकर दशाश्वमेध घाट पर सभा की। इसमें जल पुलिस और एनडीआरएफ पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। जल पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से नाविकों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। गंगा में नौका संचालन बंद होने से पर्यटकों को मायूसी हाथ लगी। 

नाविक समाज ने जेल भेजे गए साथियों की रिहाई की मांग को लेकर सोमवार को नौका संचालन बंद कर दिया। दोपहर बाद नाविकों की जेल से रिहाई हो गई, लेकिन नाविकों का धरना खत्म नहीं हुआ। नाविकों के विरोध का नेतृत्व कर रहे मां गंगा निषाद राज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांझी ने कहा कि दो साल से नावों का लाइसेंस नहीं बना है। नगर निगम नहीं सुन रहा है। ओवरलोडिंग के नाम पर नाविकों के साथ अभद्रता की जा रही है। नाविक ओवरलोडिंग के आरोप में जब्त नाव छुड़वाने की मांग पर अड़े हैं।

अधिकारियों ने कहा कि नावों पर ओवरलोडिंग के आरोप में मुकदमा दर्ज है। नाविक समाज के लोगों से कई बार बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे अपनी मांगें बदलते रहे। इस वजह से वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला।

Share this story