वाराणसी: हाईवे की खराब सड़क पर हादसा, बाइक सवार की मौत, असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रोहनिया थाना अंतर्गत मोहन सराय पुलिस चौकी क्षेत्र के बैरवन स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रामापुर कछवा, मिर्जापुर निवासी 32 वर्षीय अजय कुमार की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उनकी जान चली गई।  

कैसे हुआ हादसा? 

अजय कुमार अखरी से राजातालाब की ओर जा रहे थे। हाईवे पर ओवरब्रिज की सड़क बेहद खराब स्थिति में है, जहां जगह-जगह उभरी और नाली जैसी खड्डेदार संरचना है। इसी सड़क पर संतुलन खोने के कारण उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई।  हादसे की सूचना मिलने पर मोहन सराय पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।  घायल अजय को हाईवे एंबुलेंस से बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।  जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया।  

स्थानीय लोगों ने हादसे का कारण हाईवे की खराब सड़क को बताया। ओवरब्रिज की सड़क लंबे समय से खराब है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। अजय कुमार की असामयिक मौत से उनके परिवार में मातम छा गया है। लोग प्रशासन से इस सड़क की जल्द मरम्मत की मांग कर रहे हैं ताकि आगे ऐसे हादसे न हों।
 

Share this story