वाराणसी : बदले रूट से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिये नया रूट और शेड्यूल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा मध्य रेलवे के पुणे मंडल के अंतर्गत अकोलनेर-अहमदनगर-निंबलक रेलखंड के स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसी क्रम में अमृत भारत एक्सप्रेस को भी निर्धारित मार्ग के स्थान पर बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 22589 अमृत भारत एक्सप्रेस 14, 15 और 16 मई को परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी। बनारस से पुणे जाने वाली यह ट्रेन मनमाड-नासिक रोड- ईगतपुरी-कल्याण-पनवेल-लोणावला होते हुए पुणे पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि तकनीकी कार्यों को सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही रेलवे ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Share this story