वाराणसी :  प्रमुख चौराहों पर मौजूद रहेंगी एंबुलेंस, होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। होली पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने विशेष तैयारियां पूरी कर ली हैं। सार्वजनिक अवकाश के कारण सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगी। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी, ताकि गंभीर मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार होली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या दुर्घटना की स्थिति में लोगों को त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख चौराहों पर 108 एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। इसके अलावा मंडलीय अस्पताल, जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

प्रभारी सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद के अनुसार अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तैनात कर दी गई है। एंबुलेंस सेवा के सुचारू संचालन के लिए एंबुलेंस चालकों, पैरामेडिकल टीम की काउंसिलिंग की गई है।

Share this story