वाराणसी : आराध्य की तस्वीर को लेकर हंगामा, रनवे से लौटाया विमान, लेट हुई फ्लाइट 

VARANASI AIRPORT
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में सोमवार सुबह आराध्य की तस्वीर को लेकर विवाद हो गया। विमान में सवार एक यात्री ने केबिन में तस्वीर रखने को लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ने पर विमान को रनवे से वापस एप्रन पर लाना पड़ा। यात्री को विमान से उतारने के बाद ही उड़ान दिल्ली के लिए रवाना हो सकी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-1253 को वाराणसी से दिल्ली के लिए सुबह करीब 8:20 बजे रवाना होना था। विमान में सवार एक यात्री अपने साथ आराध्य की तस्वीर लेकर आया था। विमान के रनवे पर पहुंचने के बाद क्रू मेंबर की नजर तस्वीर पर पड़ी। उसने इसे लेकर आपत्ति जताई और तस्वीर को केबिन में रखने के लिए कहा। 

हालांकि यात्री तस्वीर केबिन में रखने को तैयार नहीं हुआ। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। यात्री ने आराध्य की तस्वीर केबिन में रखकर विमान से यात्रा करने से इनकार कर दिया। ऐसे में विमान को रनवे से एप्रन पर लाना पड़ा। यात्री को उतारने के बाद विमान रवाना हो सका।

Share this story