वाराणसी : अखरी बाईपास पर डिवाइडर पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, मचा हड़कंप

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत अखरी बाईपास पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार में जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना में कार चालक को हल्की चोटें आई हैं, जिसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

123

तेज रफ्तार से जा रही कार के चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। कार में उस समय केवल चालक ही सवार था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तथा राहगीर घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।

123

कार डिवाइडर पर चढ़कर नीचे नहीं गिरी। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां से लगभग 30 फीट नीचे गहराई है। यदि कार नीचे गिर जाती, तो पुल के नीचे खड़े ऑटो चालकों और सवारियों को गंभीर नुकसान हो सकता था। घटना के दौरान नीचे मौजूद ऑटो चालकों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत अपने वाहन छोड़कर सुरक्षित स्थान पर भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए वाहन को सुरक्षित स्थान पर हटवाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य किया गया।

123

123

123

Share this story