वाराणसी : चेत सिंह घाट पर काशी की गाथा बयां करेगा लेजर शो, चार पीपों पर तैयार होगा सेटअप, तैयारियां तेज

WhatsApp Channel Join Now

24 नवंबर को देव दीपावली पर 25 मिनट तक दिखेगा काशी का पौराणिक और सांस्कृतिक वैभव, घाट की दीवारों पर प्रोजेक्शन से जीवंत होंगी धार्मिक मान्यताएं और ऐतिहासिक प्रसंग

लेजर शो के लिए लाइट-साउंड सिस्टम लगाने का काम शुरू, आयोजन स्थल पर बैरिकेडिंग; गंगा पार रेती से भी पर्यटक उठा सकेंगे नजारे का लुत्फ

वाराणसी। देव दीपावली पर काशी के घाटों की भव्यता इस बार आधुनिक तकनीक के रंग में भी नजर आएगी। चेत सिंह घाट पर विशेष लेजर और प्रोजेक्शन शो आयोजित करने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए घाट पर तकनीकी उपकरण लगाने के साथ लाइट और साउंड सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। आयोजन स्थल को व्यवस्थित और सुरक्षित रखने के लिए बैरिकेडिंग भी शुरू कर दी गई है। 24 नवंबर को होने वाले इस शो में प्रकाश और ध्वनि के माध्यम से काशी की पौराणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गाथा जीवंत की जाएगी।

123
चार पीपों पर तैयार होगा लेजर शो का सेटअप
चेत सिंह घाट पर लेजर शो की तकनीकी व्यवस्था तैयार करने के लिए चार बड़े पीपे लाए गए हैं। इन्हीं पर लेजर और प्रोजेक्शन से संबंधित उपकरण स्थापित किए जाएंगे। घाट की स्थापत्य संरचना को ध्यान में रखते हुए प्रकाश और ध्वनि की व्यवस्था की जा रही है। घाट की दीवारों को प्रोजेक्शन स्क्रीन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे काशी के इतिहास और धार्मिक परंपराओं को आकर्षक दृश्य माध्यम से प्रस्तुत किया जा सके।

123
शाम 7:20 से 7:45 बजे तक होगा आयोजन
24 नवंबर को देव दीपावली की शाम 7:20 से 7:45 बजे तक करीब 25 मिनट का विशेष लेजर शो प्रस्तावित है। इसमें काशी की उत्पत्ति, पौराणिक मान्यताओं, धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक के जरिए दिखाया जाएगा। प्रकाश और चित्रों के संयोजन से घाट की दीवारों पर काशी की ऐतिहासिक गाथा उकेरी जाएगी।

123
गंगा पार रेती से भी दिखेगा शो
इस बार आयोजन की खासियत यह भी होगी कि गंगा पार रेती से भी पर्यटकों को लेजर शो देखने की सुविधा देने की योजना है। इसके अलावा देव दीपावली पर ड्रोन शो और हरित आतिशबाजी भी प्रस्तावित है। ऐसे में गंगा के दोनों किनारों से पर्यटकों को रोशनी और आधुनिक तकनीक से सजी प्रस्तुतियों का नजारा देखने को मिलेगा।

123
देव दीपावली पर लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां भी की जा रही हैं। चेत सिंह घाट पर शुरू हुई तैयारियां इस बार पारंपरिक दीपोत्सव के साथ आधुनिक तकनीक के अनूठे संगम का संकेत दे रही हैं।

123

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21904 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story