वाराणसी : घर पर गिरा जर्जर बिजली का खंभा, दो दिनों से मकान में उतर रहा करंट, शिकायत के बाद भी नहीं पहुंचे अधिकारी, लोगों ने किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बिजली विभाग की लापरवाही से सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर 23 स्थित दलित बस्ती के लोगों की जान खतरे में है। बस्ती में पिछले करीब दो वर्षों से कई बिजली के खंभे जर्जर हालत में खड़े हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग के अधिकारियों ने इन्हें बदलने की जहमत नहीं उठाई। अब स्थिति यह है कि एक जर्जर खंभा टूटकर मकान पर गिर चुका है और घर में पिछले दो दिनों से करंट उतर रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। उदासीनता को लेकर आक्रोशित वार्डवासियों ने प्रदर्शन किया। 

स्थानीय निवासी सतीश कुमार के घर के पास लगा बिजली का खंभा जर्जर होने के कारण टूटकर उनके मकान पर गिर गया। इससे घर में करंट उतरने की समस्या पैदा हो गई है। परिवार के लोगों के लिए घर में रहना खतरे से खाली नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी सूचना बिजली विभाग के जेई और एसडीओ को दी गई, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने नहीं आया। बस्ती में केवल एक खंभे की स्थिति खराब नहीं है, बल्कि कई अन्य बिजली के खंभे भी लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। लोगों को आशंका है कि तेज हवा या किसी अन्य कारण से ये खंभे भी गिर सकते हैं। इससे जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है।

विभाग की उदासीनता से नाराज बस्ती के लोगों ने रविवार को जर्जर बिजली के खंभे के पास एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल सभी जर्जर खंभों को बदलवाने की मांग की। साथ ही सतीश कुमार के घर में उतर रहे करंट की समस्या का तत्काल समाधान कराने की अपील की।

BK Pathak
BK Pathak

21526 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story