वाराणसी : आकाशीय बिजली की तड़तड़ाहट के बाद मकान की दीवार में आई दरार, मचा हड़कंप

WhatsApp Channel Join Now

दशाश्वमेध क्षेत्र में घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़, मौके पर पहुंची पुलिस 

वाराणसी। गुरुवार दोपहर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की तेज तड़तड़ाहट के बाद दशाश्वमेध क्षेत्र के पास एक मकान की दीवार में दरार आने से हड़कंप मच गया। मकान में दरार की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। अचानक बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मकान के बाहर जमा होने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

123

घटना की सूचना मिलते ही दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुज मणि तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मकान में आई दरार की जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली।

123

मकान मालिक शशि यादव भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और मकान का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मकान के निचले हिस्से में हल्की दरारें दिखाई दी हैं। उनके मुताबिक, मकान के बाहर अचानक बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने के बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई।

123

शशि यादव ने बताया कि बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की तेज तड़तड़ाहट हुई थी। इसके बाद मकान में इस तरह की दरार दिखाई दी। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्होंने ऐसी स्थिति नहीं देखी थी। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा।

123

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। फिलहाल घटना में किसी के घायल होने या किसी तरह की अनहोनी की सूचना नहीं है। राहत की बात यह रही कि आकाशीय बिजली की तेज आवाज और मकान में दरार आने के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में मकान की सुरक्षा को लेकर चिंता जरूर बनी हुई है।

123

123

123

123

123

Share this story