वाराणसी : घूस लेते रंगेहाथ पकड़ाया बिजली विभाग का क्लर्क, बिल में हेरफेर कराने के एवज में मांगे थे पैसे 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के मड़ौली स्थित एक्सईएन कार्यालय का क्लर्क 30 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी क्लर्क सौरभ जैन ने बिल में हेरफेर और कम कराने के एवज में पैसों की डिमांड की थी। एंटी करप्शन टीम ने उसे पैसे लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही। 

पीड़ित की ओर से एंटी करप्शन टीम से घूसखोर क्लर्क की शिकायत की गई थी। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। टीम ने उसे घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान मौका भांपकर क्लर्क ने भागने की कोशिश की, लेकिन पहले से मुस्तैद पुलिसवालों ने उसे धर-दबोचा। 

एंटी करप्शन टीम क्लर्क को पकड़कर लालपुर-पांडेयपुर थाने ले गई। एंटी करप्शन निरीक्षक की तहरीर के आधार पर आरोपी क्लर्क के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

Share this story