वाराणसी : वंदेभारत में छूटा विदेशी पर्यटक का लाखों रुपये से भरा बैग, भारतीय करेंसी व डॉलर मिले, रेलवे ने पर्यटक को लौटाई पूरी रकम 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। काशी भ्रमण पर आए सिंगापुर के एक विदेशी पर्यटक का लाखों रुपये की नकदी से भरा बैग वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस में छूट गया। ट्रेन के यार्ड में पहुंचने के बाद सफाई के दौरान एक रेलवे कर्मचारी को यह बैग मिला। बैग में करीब दो लाख 11 हजार रुपये के साथ हजारों डॉलर भी रखे हुए थे। कर्मचारी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग को अपने पास रखने के बजाय रेलवे अधिकारियों को सौंप दिया। बाद में यात्री की पहचान और पूछताछ के बाद उसे बैग समेत पूरी रकम सुरक्षित लौटा दी गई। रेलवे कर्मचारी की ईमानदारी से अभिभूत विदेशी पर्यटक ने भारतीय रेलवे और यहां के कर्मचारियों की जमकर सराहना की।

123

सिंगापुर निवासी पर्यटक भारत भ्रमण पर आए हुए हैं। इसी दौरान उन्होंने वाराणसी वंदे भारत ट्रेन से यात्रा की थी। यात्रा पूरी होने के बाद वह ट्रेन से उतर गए, लेकिन जल्दबाजी में नकदी से भरा अपना बैग ट्रेन में ही भूल गए। ट्रेन के यार्ड में पहुंचने के बाद नियमित सफाई का काम शुरू हुआ। इसी दौरान सफाई कर्मचारी की नजर सीट पर छूटे बैग पर पड़ी। बैग खोलकर देखने पर उसमें भारतीय मुद्रा के साथ विदेशी करेंसी भी मिली।

कर्मचारी ने बिना देर किए इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी और बैग उनके सुपुर्द कर दिया। उधर, बैग गुम होने की जानकारी मिलने पर विदेशी पर्यटक अपने गाइड के साथ उसकी तलाश में कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को बैग और उसमें रखी नकदी के बारे में जानकारी दी। स्टेशन पर यात्री से आवश्यक पूछताछ और पहचान की पुष्टि के बाद अधिकारियों ने उन्हें उनका बैग सौंप दिया। बैग में रखी करीब 2.11 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा और हजारों डॉलर सुरक्षित मिलने पर पर्यटक ने राहत की सांस ली।

123

कैंट रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर अर्पित गुप्ता ने बताया कि ट्रेन की सफाई के दौरान कर्मचारी को बैग मिला था, जिसे नियमानुसार अधिकारियों के सुपुर्द किया गया। यात्री की पुष्टि होने के बाद उनका सामान वापस कर दिया गया। विदेशी पर्यटक ने रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि भारत में उन्हें इस तरह का अनुभव मिला, जिससे उनका भरोसा और मजबूत हुआ है। उन्होंने भारतीय रेलवे और कर्मचारियों के व्यवहार को सराहनीय बताया।

BK Pathak
BK Pathak

21891 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story