वाराणसी : काशी जोन के 5 चौकी प्रभारियों समेत 8 एसआई का तबादला, मिली नई तैनाती
वाराणसी। काशी जोन के 5 चौकी प्रभारियों समेत 8 उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। थानों में तैनात एसआई को चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। रिक्तियों के सापेक्ष और समायोजन के तहत स्थानांतरण किए गए हैं।
चौकी प्रभारी पियरी संदीप कुमार सिंह को चौकी प्रभारी चौकाघाट, चौकी प्रभारी चौकाघाट प्रशांत शिवहरे को चौकी प्रभारी पियरी बनाया गया है। इसी तरह चौकी प्रभारी मच्छोदरी भृगुपति तिवारी को चौकी प्रभारी नगर निगम सिगरा और चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल अभिषेक कुमार त्रिपाठी को चौकी प्रभारी मच्छोदरी बनाया गया है।
भेलूपुर थाने में तैनात एसआई हिमांशु मिश्रा को चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल बनाया गया है। चौकी प्रभारी गायघाट एसआई राजकुमार थाना कोतवाली भेजे गए हैं। थाना कोतवाली में तैनात एसआई अंकित कुमार सिंह को चौकी प्रभारी गायघाट और काशी जोन में तैनात उपनिरीक्षक विकास पांडेय को चौकी प्रभारी सरैया थाना जैतपुरा बनाया गया है।

