वाराणसी : नागेपुर गांव में डेनमार्क के 55 विदेशी छात्रों ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली, विकास कार्यों से हुए प्रभावित

WhatsApp Channel Join Now

आशा सामाजिक विद्यालय के 280 बच्चों को भेंट किए स्वेटर, महिलाओं और किशोरियों से शिक्षा व आत्मनिर्भरता पर की चर्चा, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्रधानमंत्री आदर्श गांव के शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचा डेनमार्क के हसेरिस जिमनैजियम कॉलेज का दल, ग्रामीण संस्कृति और सामाजिक बदलाव को करीब से जाना

वाराणसी। प्रधानमंत्री आदर्श गांव नागेपुर में गुरुवार को डेनमार्क से आए 55 विदेशी छात्रों ने ग्रामीणों के साथ दीपावली का उत्सव मनाया। गांव में हुए विकास कार्यों, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के प्रयासों को देखकर विदेशी मेहमान काफी प्रभावित हुए। डेनमार्क के हसेरिस जिमनैजियम कॉलेज से आए 55 सदस्यीय दल का लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर के नेतृत्व में आशा सामाजिक विद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने अतिथियों को माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

123

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विदेशी छात्रों ने लोक समिति आश्रम, आशा सामाजिक विद्यालय, नंदघर, कृषक प्रशिक्षण केंद्र, यात्री प्रतीक्षालय, आंबेडकर पार्क और गांव में निर्मित शौचालयों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें गांव में शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। छात्रों ने ग्रामीणों के साथ दीपावली मनाई और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस मौके पर 'प्रेम की बोली बोल' नाटक के माध्यम से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

123

लड़कियों की सोच और आत्मनिर्भरता के संकल्प ने किया प्रभावित
विदेशी छात्रों ने गांव की महिलाओं और किशोरियों से शिक्षा, सामाजिक स्थिति और महिला सशक्तीकरण के मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। किशोरियों ने कम उम्र में शादी करने के बजाय उच्च शिक्षा हासिल कर आत्मनिर्भर बनने की अपनी इच्छा जाहिर की। उनकी सोच और भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण से विदेशी मेहमान काफी प्रभावित हुए। इस दौरान आशा ट्रस्ट की ओर से संचालित सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

123

बच्चों को स्वेटर देकर दिया सहयोग का संदेश
शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने आधुनिक विकास के साथ भारतीय संस्कृति और पर्यावरण को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। विदेशी छात्रों ने ग्रामीणों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही सभी छात्रों ने आपस में सहयोग राशि एकत्रित कर आशा सामाजिक विद्यालय के 280 विद्यार्थियों को स्वेटर उपहार में दिए।

कार्यक्रम में डेनमार्क के प्रोफेसर अन्ने मेजिन, क्रिस्फर, रंजू सिंह, तानिया, अमन सोनी, अनीता, रामबचन, अजीत, रंजीत, प्रमोद, अजय, पारस, श्यामसुंदर मास्टर सहित लोक समिति के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत नंदलाल मास्टर ने किया।

BK Pathak
BK Pathak

21607 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story