वाराणसी : कोहरे और खराब मौसम से लड़खड़ाया हवाई यातायात, 18 उड़ानें लेट, छह निरस्त

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कोहरे, धुंध और तकनीकी कारणों से हवाई यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। बुधवार को भी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमानों के संचालन की व्यवस्था चरमराई रही। यहां आने और जाने वाली कुल 18 उड़ानें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं और रवाना हुईं। वहीं, छह उड़ानें निरस्त रहीं। इसके अलावा शारजाह से काठमांडू जा रही एक उड़ान को खराब मौसम के कारण डायवर्ट करना पड़ा।

वाराणसी एयरपोर्ट पर बुधवार को सबसे अधिक प्रभाव मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू की उड़ानों पर देखने को मिला। इन शहरों से आने और जाने वाले विमानों के विलंबित होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंचने के बावजूद यात्रियों को उड़ानों के संचालन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

इसी क्रम में शारजाह से काठमांडू जा रहे एयर अरबिया के विमान संख्या जी-9532 को खराब मौसम के कारण वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते विमान अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंच सका। लगातार उड़ानों के विलंबित और निरस्त होने से यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं।

BK Pathak
BK Pathak

21709 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story