वाराणसी : रोजगार मेले में 1269 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी, 45 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 3220 ने कराया पंजीकरण, सिक्योरिटी कंपनी ने 35 हजार रुपये तक के वेतन पर किया चयन

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रोहनिया क्षेत्र के जगतपुर इंटर कॉलेज में मंगलवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी की ओर से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 45 कंपनियों ने प्रतिभाग किया और 1269 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। रोजगार पाने की उम्मीद में कुल 3220 बेरोजगार अभ्यर्थी मेले में पहुंचे, जिनमें 269 महिलाएं भी शामिल रहीं।

रोजगार मेले का शुभारंभ प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प हर हाथ को काम उपलब्ध कराना है। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि प्रदेश के बेरोजगारों को बेहतर अवसर मिल सकें।

पिछली सरकारों से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 से 2012 के बीच 39 हजार और 2012 से 2017 के बीच 1.38 लाख सरकारी नौकरियां दी गई थीं। वहीं, वर्ष 2017 से 2026 के बीच 9.5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी, निजी क्षेत्र में 16 लाख लोगों को रोजगार तथा स्वरोजगार के माध्यम से 3.5 करोड़ लोगों को अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में वृहद रोजगार मेले के आयोजन पर आभार जताया। उन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। मेले में सिक्योरिटी कंपनी की ओर से अधिकतम 35 हजार रुपये मासिक वेतन पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, सहायक निदेशक सेवायोजन वाराणसी मंडल मुकेश कुमार, रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाम चंद्र मौर्य सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि और अभ्यर्थी मौजूद रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21583 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story