वाराणसी : मिर्जामुराद में पिकअप पलटी, 10 श्रद्धालु घायल, मची चीखपुकार

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर स्थित विधान ढाबा के सामने शुक्रवार की भोर में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार 25 लोगों में से 10 लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। 

पिकअप प्रयागराज की ओर से वाराणसी की तरफ आ रही थी। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग मथुरा में दर्शन करने के बाद अपने घर बिहार लौट रहे थे। घायलों का इलाज चल रहा है।

Share this story