वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कार्यक्रम में होंगे शामिल
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की सुबह वाराणसी पहुंचे। सीएम का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन हेलिपैड पर उतरा। सीएम वहां से एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं वाराणसी में रोपवे समेत अन्य परियोजनाओं की समीक्षा भी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम के तहत उदय प्रताप कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजीव कृष्ण के आवास पर जाएंगे। वे प्रोफेसर के पुत्र के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें आशीर्वाद देंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री का यह दौरा निजी कार्यक्रम से जुड़ा होने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर पूरी गंभीरता से तैयारियां की गई हैं।

सीएम कलेक्ट्रेट में अधिकारियों संग मीटिंग कर सकते हैं। इस दौरान रोपवे व अन्य प्रमुख परियोजनाओं के साथ ही नगर निगम सदन भवन के निर्माण प्रक्रिया की समीक्षा कर सकते हैं। इसके अलावा दर्शन-पूजन भी कर सकते हैं। सीएम के आगमन के मद्देनजर वाराणसी प्रशासन की ओर से शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।
देखें वीडियो

