सीएम योगी पहुंचे वाराणसी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ पीएम के जन्मदिन पर निकलने वाली सेवा संकल्प अभियान यात्रा को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान काशी से गुजरात के वडनगर तक 500 बाइक की रैली निकाली जाएगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडु, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम के लिए सीएम योगी गुरुवार की सुबह वाराणसी पहुंच गए। 

123

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 सितंबर को गोरखपुर से वाराणसी पहुंचे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम और रक्षामंत्री सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से निकलने वाली बाइक रैली को रवाना करेंगे। रैली पीएम के कर्मस्थली काशी से उनके जन्मस्थान वडनगर तक जाएगी। रैली में 500 बाइक सवार शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र काशी में आयोजित इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी है।

123

10 राज्यों, 193 जिलों और 1,159 गांवों तक पहुंचेगी यात्रा
बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि काशी से वडनगर और वडनगर से काशी तक चलने वाली यह यात्रा उत्तर प्रदेश के  50 जिलों, 88 रात्रि विश्राम स्थलों और 187 पड़ावों से होकर गुजरेगी। काशी से 500 सेवा यात्री 10 अलग-अलग मार्गों से बाइक पर वडनगर के लिए रवाना होंगे। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से युवा सेवा यात्री यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों और राज्यों की भागीदारी के माध्यम से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। दोनों दिशाओं में चलने वाली यह यात्रा 10 राज्यों, 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1,159 गांवों तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान प्रत्येक पड़ाव को सामाजिक सरोकार और सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।

Share this story