BHU से गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं UPSC टॉपर शक्ति दुबे, शुरू से ही थीं मेधावी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में पहली रैंक हासिल करने वाली शक्ति दुबे बीएचयू से गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। उन्होंने बीएचयू से बायोकेमेस्ट्री से पीजी किया था। शक्ति शुरू से ही मेधावी थी। उनके UPSC में सर्वोच्च रैंक हासिल करने से शुभचिंतकों के साथ ही गुरुजनों में भी ह्रर्ष व्याप्त है। 

UPSC टॉपर शक्ति दुबे अपने परिवार के साथ प्रयागराज में रहती हैं। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की। इसके बाद, उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए बीएचयू को चुना। बायोकेमिस्ट्री से पीजी किया था। उन्होंने सर्वोच्च अंक हासिल करने पर स्वर्ण पदक दिया गया था। शक्ति ने अपनी UPSC की तैयारी 2018 से शुरू की थी और अब उनका यह कठिन परिश्रम सफल हुआ। 

शक्ति दुबे बलिया जिले के बैरिया तहसील क्षेत्र के रामपुर (वाजिदपुर) दोकटी की रहने वाली शक्ति दूबे साल 2018 से UPSC की तैयारी कर रहीं थी। लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से कड़ी मेहनत की बदौलत सफलता के शिखर पर पहुंचीं। शक्ति दुबे शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है।

Share this story