वाराणसी में यूपी का पहला पावर एंड इलेक्ट्रिकल एक्सपो, 50 कंपनियों ने की भागीदारी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उत्तर प्रदेश के पहले यूपी पावर एंड इलेक्ट्रिकल एक्सपो 2026 का शनिवार को शुभारंभ हुआ। ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय एक्सपो में बिजली और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकों और समाधानों का प्रदर्शन किया जा रहा है। 29 और 30 अगस्त तक चलने वाले इस बीटूबी आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 50 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जबकि लगभग दो हजार प्रतिनिधियों के पहुंचने की उम्मीद है।

123

एक्सपो में पावर ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी, सोलर पावर, इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, स्मार्ट ग्रिड, इलेक्ट्रिक व्हीकल और एनर्जी स्टोरेज जैसी तकनीकों को प्रमुखता दी गई है। प्रदर्शनी में कंपनियां अपने नवीन उत्पादों, उपकरणों और तकनीकी समाधानों की जानकारी उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को दे रही हैं।

123

आयोजक संस्था व्यापार इंडिया के डायरेक्टर कुणाल मिश्रा के अनुसार, एक्सपो का उद्देश्य केवल उत्पादों का प्रदर्शन करना नहीं है। इसके माध्यम से बिजली और ऊर्जा क्षेत्र के निर्माताओं, सप्लायर्स, औद्योगिक खरीदारों और विशेषज्ञों को एक साझा मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। आयोजन के जरिए नए कारोबारी संपर्क विकसित करने, तकनीकी सहयोग बढ़ाने और निवेश की संभावनाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

123

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के साथ बिजली और ऊर्जा की मांग भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में स्मार्ट, ऊर्जा-कुशल और टिकाऊ तकनीकों को उद्योगों तक पहुंचाने में एक्सपो महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आयोजन में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की भी भागीदारी है। जर्मनी की Hensel Electric India ने भी अपने उत्पादों और तकनीकी समाधानों का प्रदर्शन किया है।

एक्सपो में भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सौर ऊर्जा, स्मार्ट ग्रिड, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और ऊर्जा भंडारण जैसी तकनीकों पर विशेष फोकस किया गया है। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन से पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रिकल एवं ऊर्जा बाजार को देश के बड़े औद्योगिक नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी।

Share this story