नगर निगम सदन के 12 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन
 

nagar nigam
WhatsApp Channel Join Now

सदन का पहला अधिवेशन सकुशल सम्पन्न

वाराणसी। नगर निगम को शुक्रवार को प्रथम अधिवेशन सकुशल सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में कार्यकारिणी समिति के 12 सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ। 

nagar nigam

निर्धारित समय 12 बजे सदन की कार्यवाही महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शुरू कराई। सदन की कार्यवाही वन्दे मातरम् गीत से शुरू हुई। इसके बाद कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी। सर्वप्रथम नामांकन की कार्यवाही हुई। इसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पार्षद नरसिंह दास द्वारा 9 पार्षदों को नामित किया गया जिसका उनकी पार्टी के पार्षदों ने समर्थन किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से एक पार्षद, समाजवादी पार्टी से दो सदस्यों को कार्यकारिणी समिति हेतु नामित किया गया। इस प्रकार कुल 12 सदस्यों के नाम का प्रस्ताव प्राप्त होने पर सर्वसम्मति से सभी 12 सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

nagar nigam

चुनाव अधिकारी मनोज त्रिपाठी के अनुमोदन के बाद महापौर द्वारा निर्वाचित 12 सदस्यों के नाम की घोषणा की गयी। इन 12 सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नं. 16 सरसौली की कुसुम, वार्ड नं. 18 नई बस्ती के राजेश, वार्ड नं. 25 दुर्गाकुण्ड के अक्षयवर सिंह, वार्ड नं. 26 नेवादा की गरिमा सिंह, वार्ड नं. 39 सुसुवाही के सुरेश कुमार, वार्ड नं. 53 सिगरा के सिन्धु लाल, वार्ड नं. 58 खजुरी के मदन मोहन दुबे, वार्ड नं. 71 बरडीहा के श्याम आसरे मौर्य व वार्ड नं. 81 कृतिवाशेश्वर व सुरेश कुमार चैरसिया निर्वाचित हुए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वार्ड नं. 64 लल्लापुरा खुर्द के प्रिंस कुमार निर्वाचित हुए। समाजवादी पार्टी के वार्ड नं. 85 धूपचण्डी के प्रमोद कुमार राय व वार्ड नं. 92 लल्लापुरा कला के हारून अंसारी नर्वाचित हुए।

nigam

इस मौके पर महापौर द्वारा सभी को निर्वाचन का प्रमाण पत्र देते हुए नगर के विकास में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया। अंत में राष्ट्रगान के पश्चात सदन की कार्यवाही समाप्त की गयी। सदन की कार्यवाही के दौरान सभी पार्षदगण, नगर आयुक्त शिपू गिरि, अपर नगर आयुक्त दुष्यन्त कुमार मौर्य, सुमित कुमार, प्रभारी अधिकारी परिषद पीके मिश्र, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनपी सिंह, मुख्य अभियन्ता मोइनुद्दीन, मुख्य नगर लेखा परीक्षक संजय प्रताप सिंह, चुनाव अधिकारी/लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, महाप्रबन्धक जलकल रघुवेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता अजय कुमार राम, समस्त जोनल अधिकारी, पीआरओ संदीप श्रीवास्तव आदि रहे। 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story