तपती गर्मी में भक्तों की अनोखी भक्ति, काशी में मंदिरों के गर्भगृह हुए एयरकंडीशंड, भगवान के लिए लगाए एसी और कूलर  

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शनिवार को वाराणसी का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोग बेहाल नजर आए। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के बीच अब काशी के मंदिरों में भी भगवान के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों के गर्भगृह में एसी और कूलर लगाए गए हैं। 

123

शहर के कई प्रमुख मंदिरों में गर्भगृह के भीतर भगवान के लिए एसी और कूलर लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि जब इंसानों को गर्मी और ठंड का एहसास होता है, तो भगवान की सेवा में भी उसी भाव का पालन किया जाना चाहिए। यही कारण है कि जहां सर्दियों में भगवान को ऊनी वस्त्र पहनाए जाते हैं, वहीं अब गर्मी के मौसम में उन्हें ठंडी हवा देने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

123

वाराणसी के बड़ा गणेश मंदिर सहित कई मंदिरों में भक्तों ने श्रद्धा और आस्था के साथ एसी और कूलर की व्यवस्था कराई है। मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु भी इस व्यवस्था को देखकर प्रसन्न नजर आए। बड़ा गणेश मंदिर के पुजारी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए भगवान की सेवा में यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि भक्त हर मौसम में अपने आराध्य की सुविधा का पूरा ध्यान रखते हैं।

Share this story