वाराणसी में संडे फॉर साइकिल, केंद्रीय मंत्री समेत युवाओं ने चलाई साइकिल, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया संदेश
वाराणसी। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के दूसरे दिन वाराणसी में संडे फॉर साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ओलंपियन ललित उपाध्याय और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। केंद्रीय खेल मंत्री, खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर समेत विशिष्टजनों ने युवाओं के साथ साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण के साथ ही फिटनेस और नशा मुक्त युवा का संदेश दिया।

वाराणसी में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत दो दिवसीय समिट का आयोजन किया गया। आयोजन के दूसरे दिन रविवार को बीएचयू के एम्फी थियेटर ग्राउंड में संडे फॉर साइकिल का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व केंद्रीय खेल मंत्री और खेल राज्यमंत्री ने किया। इसके जरिये लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया। केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि व्यसन मुक्त युवा फॉर विकसित भारत समिट वाराणसी में आयोजित की गई है। इसके तहत संडे फॉर साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश के 6 हजार से अधिक स्थानों पर इस तरह का आयोजन हुआ है। इसके जरिये लोगों को फिट रहने का संदेश दिया गया।

खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि नशा मुक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य यही है कि देश के युवा स्वस्थ रहें। यदि देश स्वस्थ रहेगा तो बढ़ेगा इंडिया। प्रयास यही है कि हर संडे के दिन साइकिल का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। इससे लोग फिट रहेगा। वहीं पर्यावरण संरक्षण भी होगा। यदि लोग इसे अपनाएं और संडे के दिन अधिक से अधिक साइकिल का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि मंत्रालय की कोशिश है कि युवा खेल से जुड़े।
देखिये तस्वीरें ...





