नवरात्र में विश्वनाथ दरबार में सुरों का महोत्सव, दिग्गज कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजेगा दो दिवसीय भक्ति उत्सव

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ की नगरी में भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। 19 और 20 मार्च को श्री काशी विश्वनाथ धाम में दो दिवसीय भक्ति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

उत्सव के पहले दिन 19 मार्च को पद्मश्री ऋत्विक सान्यास द्वारा ध्रुपद गायन की प्रस्तुति दी जाएगी, जो शास्त्रीय संगीत प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण होगी। इसके साथ ही सुनंदा शर्मा भजन गायन से भक्तिमय माहौल बनाएंगी, जबकि प्रसिद्ध कथक नृत्यांगन राजेंद्र गंगानी अपने नृत्य से दर्शकों को भाव-विभोर करेंगे।

उत्सव के दूसरे दिन 20 मार्च को पद्मश्री मालिनी अवस्थी अपने मधुर सुरों से बाबा दरबार में हाजिरी लगाते हुए लोक और शास्त्रीय संगीत का समन्वय प्रस्तुत करेंगी। वहीं, प्रसिद्ध नृत्यांगना रमा वैद्यनाथन भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा, पद्मश्री पंडित शिवनाथ मिश्र, देव व्रत मिश्र और कृष्णा मिश्र की सितार वादन की त्रिवेणी इस भक्ति उत्सव को और भी खास बनाएगी।

Share this story