कांस्टेबल अमित शुक्ला को गोली मारने वाले दो अन्य बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुए घायल, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती  

WhatsApp Channel Join Now

सामनेघाट में छिपाकर रखे गए असलहे बरामद करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने झोंका फायर 

नरिया तिराहे के पास असलहा तस्करों ने कांस्टेबल अमित शुक्ला को मार दी थी गोली

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में कांस्टेबल अमित शुक्ला को गोली मारने की घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सामनेघाट इलाके में छिपाकर रखे गए असलहे बरामद कराने पहुंची पुलिस टीम पर दोनों आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अंजनी झा और राजू तिवारी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

पुलिस के मुताबिक, कांस्टेबल अमित शुक्ला पर जानलेवा हमला करने की घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं। घटना में शामिल कुछ आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए थे। उनकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने अंजनी झा और राजू तिवारी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में इस्तेमाल किए गए असलहे सामनेघाट क्षेत्र में छिपाकर रखने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम दोनों को लेकर हथियारों की बरामदगी के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, बरामदगी की कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों ने अचानक छिपाकर रखे गए असलहे निकाल लिए और पुलिस टीम को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुई फायरिंग से पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू में कर लिया। घायल अवस्था में दोनों को तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से असलहे भी बरामद किए हैं।

डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि कांस्टेबल अमित शुक्ला को गोली मारने की घटना में शामिल दो अन्य आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही थीं। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद उनकी निशानदेही पर छिपाए गए हथियारों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम सामनेघाट पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

डीसीपी ने बताया कि घटना में गोली लगने से घायल कांस्टेबल अमित शुक्ला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

BK Pathak
BK Pathak

21488 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story