वाराणसी में दो की मौत, मायकेवालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वहीं पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने खुदकुशी कर रही। विवाहिता के मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही। 

नगर पंचायत गंगापुर में शुक्रवार को नवविवाहिता खुशी (22 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके गले पर कसने के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही रोहनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खुशी ने कुछ महीने पहले श्रवण कुमार से प्रेम विवाह किया था। श्रवण मूल रूप से कपसेठी थाना क्षेत्र के गजापुर गांव का निवासी है, जबकि मृतका भिटकुरी गांव की रहने वाली थी। शादी के बाद दोनों गंगापुर में किराए के मकान में रह रहे थे।

घटना की सूचना मिलने पर गंगापुर चौकी प्रभारी सत्यम तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, मृतका के पति ने जानकारी दी कि उसकी पत्नी ने पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति ने शव को फंदे से नीचे उतार दिया था।

इधर, मृतका के पिता आनंद कुमार सिंह ने रोहनिया थाने में श्रवण कुमार के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद होगा।

वहीं दूसरी घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र की है। थाना क्षेत्र के गौराकला (अढ़िया) गांव में बुधवार को एक युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सर्वन प्रजापति (32 वर्ष), पुत्र सुचित प्रजापति के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे मामले पर सवाल उठने लगे हैं।

Share this story