अस्सी घाट पर मां के साथ गंगा में डूब रहे दो मासूमों को बचाया, निषादराज सेवा समिति के सदस्यों ने दिखाई बहादुरी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अस्सी घाट पर गुरुवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गंगा आरती समाप्त होने के बाद करीब पौने नौ बजे एक महिला ने अपने दो दूधमुंहे बच्चों के साथ गंगा में छलांग लगा दी। तीनों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान मां गंगा निषादराज सेवा समिति के सदस्यों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी और महिला सहित दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

समिति के अनुसार, घटना के समय अभिषेक साहनी, करण साहनी, दीपक साहनी, कमलेश साहनी और शुभम साहनी सहित अन्य सदस्य आनंद काशी क्रूज के पास मौजूद थे। महिला और दोनों बच्चों को गहरे पानी में डूबता देख सभी ने अपनी जान की परवाह किए बिना बचाव अभियान शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

मां गंगा निषादराज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद गुरु ने सदस्यों की बहादुरी और मानवता के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि संकट के समय समिति के सदस्यों ने जिस तत्परता से महिला और बच्चों की जान बचाई, वह सराहनीय है।

उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार से मांग की कि जल पुलिस, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन में स्थानीय मल्लाह समुदाय के प्रशिक्षित गोताखोरों की नियुक्ति की जाए, ताकि गंगा घाटों पर होने वाली दुर्घटनाओं के दौरान तत्काल बचाव कार्य किया जा सके।

BK Pathak
BK Pathak

21607 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story