काशी विद्यापीठ में छात्राओं के दो गुटों में मारपीट, बीच-बचाव की बजाय वीडियो बनाते रहे अन्य विद्यार्थी, जांच में जुटी पुलिस 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में छात्राओं के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। 

किसी बात को लेकर छात्राओं के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते कैंपस का माहौल अखाड़े में बदल गया। वायरल वीडियो में छात्राएं एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करती नजर आ रही हैं। वहीं मौके पर मौजूद कई छात्र बीच-बचाव करने के बजाय घटना का वीडियो बनाते दिखाई दिए।

घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल छात्राओं की पहचान की जा रही है।

Share this story