वाराणसी में भरत मिलाप और MLC चुनाव के चलते दो दिन अवकाश, डीआईओएस ने जारी किया आदेश 

s
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नाटी इमली के ऐतिहासिक भरत मिलाप और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के मद्देनजर जिले के सभी विद्यालयों में 22 और 23 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इसके तहत प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित सभी विद्यालय दोनों दिन बंद रहेंगे और शिक्षण कार्य नहीं होगा।

 

जारी आदेश के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को नाटी इमली के ऐतिहासिक भरत मिलाप के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं, 23 अक्टूबर को विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए मतदान होने के कारण विद्यालयों में विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया गया है।

 

सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, यह आदेश वाराणसी जनपद में संचालित सभी परिषद विद्यालयों के साथ राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। इसके अलावा सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय भी इसके दायरे में आएंगे। प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए दोनों दिन अवकाश रहेगा।

अधिकारियों को अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों को निर्धारित तिथियों पर शिक्षण कार्य बंद रखने को कहा गया है।

23 अक्टूबर को मतदान के कारण विशेष अवकाश
आदेश में उल्लेख किया गया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र और शिक्षक क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत 23 अक्टूबर को मतदान निर्धारित है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के 13 अक्टूबर को जारी पत्र के आधार पर विद्यालयों में विशेष आकस्मिक अवकाश की व्यवस्था की गई है। इससे जिले के सभी संबंधित विद्यालयों के विद्यार्थियों को लगातार दो दिन की छुट्टी मिलेगी।

123

BK Pathak
BK Pathak

21306 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story