बरेका के दो नागरिक सुरक्षा अधिकारियों को राष्ट्रपति पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बरेका के नागरिक सुरक्षा संगठन के दो सदस्यों को नागरिक सुरक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति नागरिक सुरक्षा पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार बुधवार को रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

नले

पुरस्कार प्राप्त करने वालों में मार्कण्डेय मिश्रा, प्रोटोकॉल अधिकारी एवं चीफ वार्डन, नागरिक सुरक्षा, तथा राजेश कुमार श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त सीनियर सेक्शन इंजीनियर एवं वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा निरीक्षक शामिल हैं। इन दोनों अधिकारियों को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नागरिक सुरक्षा संगठन में उनके अनुकरणीय सामाजिक कार्यों एवं अग्निशमन क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया।

नले

उन्हें यह पुरस्कार रेलवे बोर्ड के कार्यपालक निदेशक (सिविल इंजीनियरिंग/सामान्य) अजीत कुमार झा द्वारा प्रदान किया गया। बरेका के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह एवं उप महाप्रबंधक तथा नागरिक सुरक्षा नियंत्रक अनुज कटियार ने दोनों अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि बरेका की नागरिक सुरक्षा प्रणाली की दक्षता और प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। इस उपलब्धि से अन्य अधिकारियों को भी प्रेरणा मिलेगी और नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने की दिशा में प्रोत्साहन मिलेगा।

Share this story