सारनाथ में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ाई, 74 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार, एसओजी-2 और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सारनाथ पुलिस और एसओजी-2 की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 74 पेटी अंग्रेजी शराब (ऑफिसर चॉइस व्हिस्की), कुल 639.36 लीटर शराब और एक बोलेरो पिकअप वाहन बरामद किया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में पुलिस जुटी रही।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में संयुक्त टीम सक्रिय थी।

सोमवार की रात करीब 10:15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने सारनाथ थाना क्षेत्र की अनुपम नगर कॉलोनी की गली में छापेमारी की। यहां से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान सारनाथ के गणपत नगर निवासी राकेश गुप्ता (27) और चौक थाना क्षेत्र के हड़हा निवासी राहुल सेठ (28) के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपितों के कब्जे से 74 पेटी ऑफिसर चॉइस व्हिस्की बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 639.36 लीटर बताई गई है। पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे बोलेरो पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया।

आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
इस मामले में थाना सारनाथ में मुकदमा संख्या 519/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60, 63 और 72 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
कार्रवाई में सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अनुज कुमार शुक्ला सहित थाने की पुलिस टीम और एसओजी-2 प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार और परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

BK Pathak
BK Pathak

21134 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story