खजुरी में 52.45 लाख से रिबोर होगा नलकूप, मेयर ने किया शिलान्यास, 1200 परिवारों को मिलेगा पेयजल

नले
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नगर निगम द्वारा वार्ड संख्या 58, खजुरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाने की दिशा में पहल की गई है। शनिवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने 52 लाख 42 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नलकूप (रिबोर) परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से काम कराने के निर्देश दिए। 

नले

इस नलकूप के निर्माण से खजुरी कॉलोनी के लगभग 1000 से 1200 परिवारों को नियमित एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यह परियोजना क्षेत्र के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का समाधान करेगी और जल आपूर्ति को स्थायी रूप से सुचारू बनाएगी।

शिलान्यास के दौरान उत्तरी विधानसभा संयोजक अरविंद सिंह, वार्ड पार्षद मदन मोहन दुबे, अशोक मौर्या, बृजेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र मौर्या, राजेश यादव, पूर्व पार्षद सुनील सोनकर, मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, महाप्रबंधक जलकल अनूप सिंह, जलकल सचिव ओ.पी. सिंह सहित स्थानीय नागरिकों और नगर निगम अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Share this story