जयंती पर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को किया याद, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now

आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालू’ बोले- सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर लौह पुरुष ने रखी अखंड भारत की नींव

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लौहपुरुष के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान 

वाराणसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को भाजपा महानगर की ओर से मलदहिया चौराहे पर श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने में उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालू’ ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल राजनेता नहीं, बल्कि स्वतंत्र भारत की एकता और अखंडता के महान सूत्रधार थे। उन्होंने देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड और सशक्त भारत की नींव रखी। उनकी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का मजबूत और एकजुट भारत का सपना आज साकार हो रहा है। उनके विचार और जीवन दर्शन हर भारतीय को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। देश के विकास और मजबूती के लिए उनके आदर्शों को आत्मसात करना जरूरी है। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि अखंड भारत के निर्माण में लौह पुरुष का योगदान अविस्मरणीय है। उनकी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस के कारण ही आज देश एक सूत्र में बंधा हुआ है। उन्होंने हमेशा व्यक्तिगत हितों से ऊपर राष्ट्रहित को रखा और कठिन परिस्थितियों में भी देश की एकता को सर्वोपरि माना। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, आत्मा विश्वेश्वर, मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, राकेश जायसवाल, विकास बागी, कुंवरकांत सिंह, विवेक पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, प्रज्ञा पाण्डेय, स्वास्तिक श्रीवास्तव, दिनेश सिंह दीनू, मनोज सोनकर, सत्य प्रकाश जायसवाल, सुशील गुप्ता, मधुप सिंह, शिवनाथ गुप्ता, अशोक सेठ, राजेंद्र सिंह पटेल, शोभनाथ मौर्य, रचना अग्रवाल, योगेश वर्मा, रत्ना वर्मा, पीयूष अग्रवाल, हीरा यादव, सुमित मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, जगन्नाथ ओझा, पुन्नूलाल बिंद, अमन केशरी, पवन अग्रवाल, विनय सिंह, साधना वेदांती, सुनील यादव, संदीप चौरसिया, अनिल तिवारी, शंभू पटेल, शिवशंकर मिश्रा और गोपाल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21499 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story