रथयात्रा से गिरजाघर के बीच रोपवे का टेस्टिंग ट्रायल शुरू, जल्द संचालन शुरू होने की उम्मीद 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रथयात्रा से गिरजाघर के बीच रोपवे का टेस्टिंग ट्रायल शुरू हो गया है। रोपवे डालने के बाद गोंडोला का संचालन किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार लोड टेस्टिंग के जरिये सुरक्षा की गहन जांच की जा रही है। इस प्रक्रिया में इस्पात की रस्सियों की क्षमता सहित रोपवे से जुड़े तमाम तकनीकी बिंदुओं को परखा जा रहा है।

टेस्टिंग के दौरान एक बार में कम से कम चार-दो बार गोंडोला चलाया जा रहा है, ताकि परियोजना को जनता के लिए पूरी तरह सुरक्षित रूप से शुरू किया जा सके। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही यात्रियों के लिए रोपवे सेवा शुरू की जाएगी।

यह काशी की पहली अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे परियोजना है। करीब 3.8 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर पांच स्टेशन बनाए जाएंगे। रथयात्रा से गिरजाघर के बीच रोपवे का संचालन होगा। परियोजना के तहत 29 टावर बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से रोपवे को निर्धारित मानकों के अनुसार कई स्तरों पर जांचा जा रहा है।

लोड टेस्टिंग के दौरान गोंडोला में सामान्य क्षमता से अधिक भार रखा जाएगा। करीब 800 किलो तक वजन रखकर इसकी क्षमता और सुरक्षा का परीक्षण किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद ही रोपवे को आम लोगों के लिए खोला जाएगा।

Share this story