डोमरी में पौधारोपण महाअभियान, लागू रहेगा रूट डायवर्जन, जानिये पुलिस का ट्रैफिक प्लान 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नगर निगम की ओर से डोमरी में पौधारोपण महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वाहनों के आवामगन और यातायात दबाव को देखते ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। एक मार्च की सुबह 4 बजे से 11 बजे तक राजघाट पुल पर मालवाहकों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पड़ाव और राजघाट दोनों तरफ से वाहन नहीं आएंगे। 
 

 

एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि पड़ाव चौराहे से रामनगर चौराहे की तरफ और टेंगरा मोड़, लंका मैदान, पीएसी तिराहे से पड़ाव चौराहे की तरफ जाने वाले मालवाहक एवं भारी वाहनों का आवागमन सुबह 4 बजे से बंद रहेगा। पड़ाव चौराहे से सूजाबाद व राजघाट की तरफ आने वाले सभी ऑटो व ई-रिक्शा को पड़ाव चौराहे से यू-टर्न कर वापस भेजा जाएगा। 

वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था 
राजघाट की तरफ से आने पौधारोपण से संबंधित सभी वाहन गोलगड्डा और राजघाट पुल होते हुए सूजाबाद पुलिस के सामने से बाएं यू-टर्न लेकर निर्धारित पार्किंग-1, पी-2 और पी-3 में पार्क किए जाएंगे। रामनगर की तरफ से आने वाले पौधारोपण से संबंधित वाहन रामनगर से पड़ाव चौराहे से बाएं मुड़कर सूजाबाद चौकी से दाहिने होकर निर्धारित पी-1, पी-2 और पी-3 पार्किंग में ही पार्क किए जाएंगे।

Share this story