नए साल में नई समय सारिणी से चलेंगी ट्रेनें, जानिये नया शेड्यूल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नए साल में ट्रेनों का संचालन नई समय सारिणी के अनुसार किया जाएगा। इसमें 20 ऐसी ट्रेनें हैं, जो बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशन से होकर गुजरेंगी। जिन-जिन गाड़ियों का समय बदला गया है, उनमें अहमदाबाद, पटना, उधना, कामाख्या, रांची, प्रयागराज आदि स्थानों के लिए जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। 

बदली समय-सारिणी से चलेंगी ये ट्रेनें
 

•    18524 बनारस-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस: बनारस से निर्धारित समय अपराह्न 3 बजे के स्थान पर दोपहर 2.50 बजे छूटेगी।
•    19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस: वाराणसी जंक्शन से निर्धारित समय रात 11.50 बजे की जगह 11.55 बजे छूटेगी।
•    14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस: बनारस से निर्धारित समय सुबह 6.05 बजे की जगह 6.25 बजे छूटेगी।
•    65111 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू गाड़ी: बनारस से निर्धारित समय सुबह 6.30 बजे की जगह 6.40 बजे छूटेगी।
•    14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस: वाराणसी सिटी से निर्धारित समय शाम 4.25 बजे के स्थान पर अब 4.40 बजे चलेगी।
•    14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस: वाराणसी सिटी से निर्धारित समय शाम 4.25 बजे की जगह 4.40 बजे चलेगी।
•    14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस: वाराणसी सिटी से निर्धारित समय शाम 4.25 बजे के स्थान पर 16.40 बजे प्रस्थान करेगी।
•    19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस: वाराणसी सिटी से निर्धारित समय दोपहर 2.05 बजे की जगह 2.00 बजे चलेगी।
•    15008 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस: वाराणसी सिटी स्टेशन पर निर्धारित समय 12.20 बजे की जगह दोपहर 12.15 बजे पहुंचेगी।
•    15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस: वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 11.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 11.50 बजे प्रस्थान करेगी।
•    16367 कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेस: बनारस स्टेशन पर निर्धारित समय रात 11.35 बजे की जगह रात 11.50 बजे पहुंचेगी।
•    15107 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस: बनारस से निर्धारित समय सुबह 5.05 बजे के स्थान पर अब सुबह 4.55 बजे छूटेगी।
•    15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस: वाराणसी सिटी से निर्धारित समय रात 10.30 बजे की जगह रात 10.20 बजे प्रस्थान करेगी।
•    15125 बनारस-पटना एक्सप्रेस: बनारस स्टेशन से निर्धारित समय सुबह 6.20 बजे के स्थान पर अब 6.15 बजे चलेगी।
•    20933 उधना-दानापुर एक्सप्रेस: बनारस से निर्धारित समय 4.55 बजे की जगह 10 मिनट पहले 4.45 बजे छूटेगी।
•    14112 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: बनारस से निर्धारित समय 7.25 बजे के स्थान पर 7.03 बजे छूटेगी।
•    19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस: वाराणसी सिटी पर निर्धारित समय 10.15 बजे की जगह सुबह 10 बजे पहुंचेगी।
•    14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस: वाराणसी सिटी पर निर्धारित समय 10.15 बजे के स्थान पर 10 बजे पहुंचेगी।
•    19305 डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस: वाराणसी जंक्शन से निर्धारित समय 11.45 बजे की जगह 11.25 बजे छूटेगी।
•    18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस: बनारस से निर्धारित समय अपराह्न 3 बजे की जगह अब 2.50 बजे छूटेगी।

Share this story