वाराणसी में दर्दनाक घटना : नईबस्ती में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, घरेलू कलह की आशंका

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के नईबस्ती इलाके में एक 28 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ं

घर में फंदे से लटकी मिली महिला
मृतका की पहचान अन्नू देवी (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

परिवार में मचा कोहराम
मृतका के पति अजीत कुमार एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) हैं। दंपति का एक 5 वर्षीय पुत्र भी है। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ं

घरेलू कलह बनी वजह?
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घरेलू कलह के चलते महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी
मामले में पांडेयपुर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार गुप्ता जांच में जुटे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share this story