IPS आकाश पटेल को वाराणसी से विदा करते वक्त निभाई गई परंपरा, साथियों ने कार को दिया धक्का, पुलिस कमिश्नर ने कार्यकाल को सराहा, बनारस से बन के गये हैं चंदौली के एसपी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में डीसीपी (अपराध/गोमती जोन) रहे आकाश पटेल को उनके स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। अब उन्हें चंदौली में पुलिस अधीक्षक (एसपी) की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ं

पुलिस आयुक्त ने दी भावपूर्ण विदाई
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैम्प कार्यालय में आयोजित समारोह में आकाश पटेल को सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की।

उन्होंने कहा कि आकाश पटेल ने अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय दिया तथा अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्यशैली अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।

ं

परंपरा के अनुसार दी गई विदाई
विदाई के दौरान कमिश्नरेट की परंपरा निभाते हुए अधिकारियों ने उनकी कार को धक्का देकर उन्हें विदा किया। यह भावुक पल वहां मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यादगार बन गया।

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
समारोह में आकाश पटेल को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की कामना की गई।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर शिवहरी मीणा, गौरव बंशवाल और प्रमोद कुमार सहित कमिश्नरेट के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

देखिए वीडियो- कैसे दी गई आकाश पटेल को परंपरागत ढंग से विदाई 

Share this story