संत रविदास जयंती की तैयारियों का पर्यटन मंत्री ने किया निरीक्षण, तय समय में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने संत शिरोमणि सद्गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थलों का भ्रमण कर तैयारियों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करते हुए 29 जुलाई को प्रातः 10 बजे तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जयंती का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

123

इसके बाद पर्यटन मंत्री ने सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास पार्क में संस्कृति विभाग द्वारा निर्माणाधीन संग्रहालय भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए नवंबर 2026 तक संग्रहालय भवन का कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।

123

निरीक्षण के अंत में पर्यटन मंत्री ने संत शिरोमणि संत रविदास महाराज मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देते हुए आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए।

123

Share this story