टिनसेल टाउन में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक उत्सव

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सुसुवाही स्थित नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए ‘टिनसेल टाउन’ नामक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

123

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष प्रवीण राय, प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय एवं कनिष्ठ समन्वयक असीम कुमार घोसाल द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे, जिससे पूरा परिसर उत्साह और उमंग से भर उठा।

123

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन से हुई, जिसमें श्रीमती अर्चना रायजादा ने अतिथियों, अभिभावकों और बच्चों का हार्दिक स्वागत किया। इसके बाद मंच पर नन्हे बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। बच्चों ने बॉलीवुड गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के समूह नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया और पूरे समय तालियों की गूंज बनी रही।

123

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय ने कहा कि छोटे बच्चों के लिए सीखने का सबसे प्रभावी माध्यम खेल और मनोरंजन होता है। यदि बच्चों के स्वभाव और रुचि को समझकर उन्हें शिक्षा दी जाए, तो वे तेजी से नई चीजें सीखते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की रुचियों को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।

123

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया और ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले इस आयोजन को यादगार बना दिया। अंत में कनिष्ठ समन्वयक असीम कुमार घोसाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका शेफाली पटेल ने किया। ‘टिनसेल टाउन’ न केवल बच्चों के लिए मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि यह आयोजन शिक्षा और रचनात्मकता का सुंदर संगम भी साबित हुआ, जिसने विद्यालय और अभिभावकों के बीच सकारात्मक संदेश दिया।

123

123

123

Share this story